प्रतापगढ़: दिल्ली ब्लास्ट को देखते हुए एसपी दीपक भूकर ने शहर में पैदल गश्त कर संदिग्धों की तलाशी ली
दिल्ली ब्लास्ट को देखते हुए प्रतापगढ़ पुलिस अलर्ट है। शुक्रवार शाम 7 बजे एसपी दीपक भूकर ने शहर क्षेत्र में पैदल गश्त किया और संदिग्धों की तलाशी लिया। इस दौरान भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। तैनात पुलिस बल को सतर्कता बढ़ाने, संदिग्धों की जांच, ट्रैफिक सुधार और रात्रि गश्त तेज करने के निर्देश दिए।