प्रतापगढ़: मानिकपुर समेत जिले में ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता, ₹8.55 करोड़ की बरामदगी और 23 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” ने दो माह में नशा नेटवर्क को बड़ा झटका दिया। एसपी ने शुक्रवार शाम 6.30 बजे बताया की जिलेभर में 13 एनडीपीएस केस दर्ज कर 23 तस्कर गिरफ्तार किए गए और ₹8.55 करोड़ मूल्य की स्मैक, एमडी, गांजा व नकदी बरामद हुई। आसपुर देवसरा और मानिकपुर की कार्रवाइयों ने अंतर्राज्यीय गिरोहों की कमर तोड़ी।