नौगढ़: देवखत महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान पर लोकसभा चुनाव की रणनीति के लिए चकिया विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक
आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति के लिए देवखत महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान पर चकिया विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए चकिया विधायक कैलाश प्रसाद ने कहा कि आप लोगों को लोकसभा चुनाव के लिए गांव-गांव में प्रत्येक बूथ तक जाना है और सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना है।