प्रतापगढ़: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने मंगलवार शाम 4.30 बजे जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बंदियों की सुविधाओं और उनके अधिकारों की जांच की। उन्होंने जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।आयोग की सदस्य के रूप में, गीता विश्वकर्मा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्पीड़न के मामलों में जांच करने के लिए जिम्मेदार हैं।