प्रतापगढ़: महाकुम्भ मेला-2025 की तैयारियों के सिलसिले में मण्डलायुक्त प्रयागराज पहुंचे, प्रतापगढ़ में तैयारियों का लिया जायजा
महाकुम्भ मेला-2025 की तैयारियों के सिलसिले में मंगलवार सुबह 11.30 बजे मण्डलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पंत प्रतापगढ़ पहुँचे। उन्होंने जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के साथ मिलकर प्रयागराज से अयोध्या जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रुट-डायवर्जन, बाईपास, भूपियामऊ और चिलबिला ओवरब्रिज का जायजा लिया।