प्रतापगढ़: अमरई गांव निवासी युवक परदेस से घर लौटते समय गायब, परिजन हलकान, पुलिस में की शिकायत
प्रतापगढ़ जनपद के अमरई गांव निवासी सुनील कुमार विश्वकर्मा रोजी-रोटी के सिलसिले में पूना महाराष्ट्र में रहते हैं। जहां से 21 दिसंबर को वह पूना से घर के लिए आ रहे थे। पत्नी कविता देवी से वार्ता होने पर बताया कि मैं प्रयागराज जंक्शन पहुंच गया हूं। उसी समय से ही मोबाइल बंद हो गया और तीन दिन बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने काफी खोजबीन किया ।