प्रतापगढ़: जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर की गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग
जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार दोपहर 12.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गृह मंत्री द्वारा डॉ. अंबेडकर पर दिए गए बयान के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। कांग्रेस कमेटी ने इस बयान को डॉ. अंबेडकर के सम्मान के प्रति अपमानजनक बताया और गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की ।