प्रतापगढ़: सराय सुजान निवासी युवक के शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने किया इंकार, काफी समझाने के बाद माने परिजन
मानधाता थाना क्षेत्र के सराय सुजान के हिमांशु निर्मल 22 वर्ष की मौत पर परिजन सोमवार को शव को थाना परिसर में लाकर धरना प्रदर्शन करना चाह रहे थे। मानधाता व देल्हूपुपुर की पुलिस ने नहर के समीप रोक कर अंतिम संस्कार के लिए वापस लौटना चहा। काफी देर तक पुलिस और परिजनों में रस्साकसी होती रही।परिजनों की मांग थी कि दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर कार्रवाई हो