सरीला: जलालपुर थाना के पुरैनी गांव में मामूली विवाद के चलते दबंगों ने घर में घुसकर दो भाइयों को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में मामूली विवाद के चलते दबंग पिता पुत्र ने पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों के साथ घर में घुसकर गाली गलौज कर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने जलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।