चंदला: चंदला-अजयगढ़ मार्ग पर कट मारने के विवाद में बाइक सवार ने बुजुर्ग से की मारपीट
चंदला-अजयगढ़ मार्ग के विश्राम गृह चौराहा पर कट मारने और वाहन आगे निकालने को लेकर बाइक सवार और ट्रक चालक के बीच शनिवार कि सुबह 8 बजे विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक सवार ने ट्रक में सवार बुजुर्ग से बहस के बाद थप्पड़ मारकर मारपीट की। विवाद के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया।