पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने अपराध समीक्षा बैठक लेकर दिए कड़े निर्देश, ढिलाई बरती तो नपेंगे ।
अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें-दीप्ति गर्ग,एसपी पलवल।।
Aonenews अरविन्द बक्शी
भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा, सभी जीरो टॉलरेंस पर नेक नियति,ईमानदारी से काम करें- दीप्ति गर्ग,एसपी पलवल।।
लंबित मामलों का शीघ्र निपटान करें,अपराध तथा अपराधियों व गैरकानूनी कार्य करने वालों से सख्ती से निपटे -दीप्ति गर्ग,एसपी पलवल।। आदतन अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोलें, PO/ बेल जंपर की धरपकड़ की जाए तेज।
अवैध खुर्दा व आहता पर पूर्णतया अंकुश लगाने व नशा तथा अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश।
अधिकाधिक सीसीटीवी कैमरा लगवाए, कैमरा अपराध अंकुश दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी-दीप्ति गर्ग,एसपी पलवल।।
जिला भर में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाए तथा गैर कानूनी कार्य करने वालो के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए । उक्त निर्देश एसपी दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने जिला के पर्यवेक्षण अधिकारी,थाना प्रबंधकों एवं चौकी प्रभारी की अपराध बैठक के दौरान दिए । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने मीटिंग मे मौजूद सभी थाना प्रभारियों एवं प्रभारी क्राइम यूनिटों को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आमजन से मैंत्रिपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें ।
पुलिस अधीक्षक ने मिटिंग के दौरान सभी थाना प्रभारियों से उनके थाना की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली तथा कहा कि समय-समय पर थाना प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी । उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध के घटित होने पर तत्काल कार्रवाई करें ताकि कोई घटना बड़ा मुद्दा ना बन पाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध और अपराधियों खिलाफ शिकंजा कसने के लिए नए लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें पूरा करें। उन्होने कहा कि काम में लापरवाही व कोताही किसी भी सूरत में स्वीकार नही की जाएगी और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा, सभी जीरो टॉलरेंस पर नेक नियति,ईमानदारी से काम करें।
अपराध मीटिंग मे पुलिस अधीक्षक ने फील्ड अधिकारियों को लोगों के प्रति अधिक संवेदनशील होने, उन्हें धैर्यपूर्वक सुनने और उनकी शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निवारण करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद होने वाले अपराधों को गंभीरता से ले और तुरंत कार्रवाई करें तथा उन्हे शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाने का प्रयास करें। नशा व अवैध शराब तस्करी एवं बिक्री करने वाले व्यक्तियों का पता लगाकर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा की विभिन्न मामलों में वाछिंत आरोपियों की धर-पकड़ तेज की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने मिटिंग के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें।
इस अवसर पर नरेंद्र सिंह खटाना डीएसपी मुख्यालय पलवल, सुरेश भड़ाना डीएसपी होडल, डीएसपी हथीन रत्नदीप सिंह बाली एवं भारतेन्द्र डीएसपी पलवल सहित जिला के थाना, क्राइम यूनिट व चौकी प्रभारी तथा संबंधित मौजूद रहे।