अतुल चंडालिया का भव्य जन्मदिन समारोह
उदयपुर में भाजपा नेता एवं विशेष आमंत्रित सदस्य अतुल चंडालिया का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया गया। समारोह में 3 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। अतुल चंडालिया ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए और महाकाल मंदिर में सेवा कार्य किया।
इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हजारों पौधे वितरित किए गए। LakeCityNews के सम्पादक संजय खोखावत भी समारोह में शामिल हुए और अतुल चंडालिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।