बारां: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व CM भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में ₹1,258 करोड़ के 98 विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण; विधायक प्रताप सिंह सिंघवी समेत जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
बारां कृषि उपज मंडी में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की गरिमामयी उपस्थिति में बारां-झालावाड़ के ₹1,258 करोड़ के 98 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण हुआ।
मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत ₹280 करोड़ की डीबीटी, 751 गौशालाओं को ₹250 करोड़ का अनुदान और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को आवास की चाबी वितरित की गई।
महिला सशक्तिकरण के तहत स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को ₹10 करोड़ के क्रेडिट लिंक्ड चेक, 957 लखपति दीदियों को ₹8 करोड़ के चेक एवं स्कूटी वितरित कर ‘सशक्त सीएलएफ, समृद्ध दीदी डिजिटल अभियान-2026’ एवं ग्राम श्री राजसखी मार्ट, बारां का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय सांसद दुष्यंत सिंह, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, बारां विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, विधायक राधेश्याम बैरवा, ललित मीणा समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। #baran #Rajasthan