लखनऊ विश्वविद्यालय गेट पर बड़ा प्रदर्शन, सपा प्रवक्ता के समर्थन में छात्रों ने किया पुतला दहन
संगीत रागी पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप, पुलिस और छात्रों के बीच हुई तीखी खींचतान
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट पर सपा प्रवक्ता मनोज काका के समर्थन में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने संगीत रागी पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया।
समाजवादी पार्टी के छात्रों ने विश्वविद्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और विरोध जताते हुए संगीत रागी का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच पुतले को लेकर खींचतान देखने को मिली। पुलिस ने छात्रों से पुतला छीनकर उस पर पानी डाला और उसे बुझाया। प्रदर्शनकारियों ने इसके साथ ही पोस्टर जलाकर भी अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। घटना के वक्त पुलिस और छात्रों के बीच तीखी झड़प व खींचतान हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2026