पड़ोसियों ने रास्ते में डाली मिट्टी हटाई, पुलिस और ग्रामीणों के हस्तक्षेप से खुला रास्ता
नगला भैंसी गांव में रास्ते को लेकर विवाद, दोनों पक्षों में बनी सहमति
हरदोई नगला भैंसी गांव में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद पुलिस और ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया। रास्ते में मिट्टी डालकर आवागमन बाधित किए जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। आपसी बातचीत के बाद रास्ते में डाली गई मिट्टी को हटाया गया, जिससे आवागमन का रास्ता खुल गया। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी कि रास्ते पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं किया जाएगा और न ही भविष्य में आवागमन बाधित किया जाएगा।
पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में हुए समझौते के बाद मामला शांत हो गया। रास्ता खुलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2026