हरदोई में स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़: मानक से अधिक बच्चों को ढो रहा वाहन, वीडियो वायरल
हरदोई जनपद के शाहबाद क्षेत्र से स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रखने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक स्कूली वाहन में क्षमता और निर्धारित मानकों से कहीं अधिक बच्चों को भरकर स्कूल ले जाया जा रहा था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार एक वाहन में ठूंस-ठूंसकर बच्चों को बैठाया गया है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस तरह की लापरवाहियों ने स्कूलों और वाहन चालकों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने अब परिवहन विभाग (आरटीओ) और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर ऐसे जिम्मेदारों पर कब कार्रवाई होगी और कुंभकर्ण की नींद सो रहा आरटीओ विभाग कब जागेगा?
अभिभावकों ने जिला प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग की है कि ऐसे ओवरलोड वाहनों का संचालन कर रहे स्कूलों और चालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नौनिहालों की जान को खतरे में डालने से बचाया जा सके।
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2026