विजगवां में जर्जर भवन में संचालित हो रहा आंगनवाड़ी केंद्र, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
हरदोई:जिले के विजगवां क्षेत्र में मासूम बच्चों के भविष्य और सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा है। यहाँ एक आंगनवाड़ी केंद्र पूरी तरह से जर्जर और खस्ताहाल भवन में संचालित हो रहा है।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि केंद्र की इमारत की स्थिति बेहद दयनीय है, जिसकी दीवारों और छत की हालत कभी भी किसी अनहोनी को दावत दे सकती है। इसके बावजूद छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएँ इसी खतरनाक और जर्जर भवन में बैठने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेने और आंगनवाड़ी केंद्र के लिए सुरक्षित भवन की व्यवस्था करने की पुरजोर मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2026