गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर के कंपोजिट विद्यालय में पढ़ाई के दौरान छात्र के ऊपर छत पर लगा पंखा गिरा, छात्र हुआ घायल
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर में स्थित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे पढ़ाई के दौरान कक्षा 8 के छात्र जीशान पर छत पर लगा पंखा गिर गया। इस हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बताया गया की कक्षा में पढ़ाई चल रही थी ।