लखीसराय: जिले के सभी थानों में रॉल कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। दोपहर करीब 1:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन बैठकों में संबंधित थानाध्यक्षों ने पुलिस अधिकारियों के कार्यों और लंबित अनुसंधानों की गहन समीक्षा की।बैठक के दौरान मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।