लखीमपुर: नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा के निर्देश पर शहर के रेलवे स्टेशन के पास व सदर कोतवाली के पास बनाया गया कूलिंग प्वाइंट
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इराक के निर्देश पर शहर के दो स्थानों पर कूलिंग प्वाइंट बनाया गया है। शहर के श्री राम चबूतरा रेलवे स्टेशन के पास और कोतवाली सदर के बगल में कूलिंग प्वाइंट बनाया गया है। जहां गर्मी से परेशान लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कूलिंग प्वाइंट में लोगों के लिए छाया के साथ ठंडा पानी, कूलर और ओआरएस आदि की सुविधा कराई गई है।