लखीमपुर: संकटादेवी रोड की जर्जर हालत के बाद सीएम और डीएम को किए गए ट्वीट का दिखा असर, सड़क निर्माण कार्य हुआ शुरू
शहर के मुख्य मार्ग संकटा देवी रोड की हालत बीते कई महीनों से जर्जर हालत में थी। यह मार्ग संकटा देवी मंदिर और शहर की मुख्य बाजार को जोड़ता है। लोगों का लगातार आवागमन रहता है। जर्जर मार्ग का वीडियो सीएम योगी आदित्यनाथ और डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को ट्वीट किया गया। जिसके बाद शासन और प्रशासन हरकत में आया और संकटा देवी रोड का निर्माणकार्य शुरू कर दिया गया है।