लखीमपुर: लखीमपुर सीतापुर रोड पर चिमनी गांव में कार सवार एक महिला समेत चार लोग एक युवती को छोड़ कर हुए फरार, मौके पर पहुंची पुलिस
लखीमपुर सीतापुर रोड पर चिमनी गांव में कार में सवार एक महिला समेत चार लोग एक युवती को छोड़कर फरार हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ के दौरान युक्ति ने अपना नाम योगिता पुत्री जसकरण सिंह निवासी गांव सपहा थाना शेरामऊ जिला पीलीभीत की निवासी बताया है। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है।