फूलबेहड़ थाना पुलिस ने औघटा चौराहे से बुधवार को हिस्ट्रीशीटर सरताज निवासी ग्राम घोसियाना को गिरफ्तार किया है। हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर का एक अवैध देसी तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। हिस्ट्रीशीटर पर थाना फूलबेहड़ और सदर कोतवाली में चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट जैसे इक्कीस मामले दर्ज हैं।