लखीमपुर: खीरी थाना में तैनात फॉलोअर की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खीरी थाना में तैनात फॉलोअर जगदीश पुत्र स्वर्गीय पुत्तू लाल निवासी मोहल्ला स्वरूप नगर की आज इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है। बीते कुछ दिनों से जगदीश की तबीयत खराब चल रही थी।परिजनों ने जगदीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान जगदीश की आज मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।