लखीमपुर: बालाजी मंदिर में दर्शन करने गई बुजुर्ग महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शिव कॉलोनी के पास मिला शव, पुत्र ने की शिनाख्त
सदर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड बरखेरवा निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में शिव कॉलोनी के पास मिला था। बुजुर्ग महिला बीते दिन शारदा नगर स्थित बालाजी मंदिर में अपनी पुत्री के साथ दर्शन करने के लिए गई थी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सुरेश ने मृतका की शिनाख्त अपनी मां राम जानकी पत्नी रामकुमार के रूप में की है।