टीकमगढ़: धामना गांव के पास नींद आने से बाइक से गिरी महिला की मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
टीकमगढ़ जिले के धामना गांव के पास एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक महिला का नाम गुन्ना सौर निवासी कांटी गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला अपने बेटे के साथ रामगढ़ से अपने गांव आ रही थी, रास्ते में धामना गांव के पास महिला को अचानक नींद आई और महिला बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।