🚨 KDA कार्यालय भी सुरक्षित नहीं! परिसर से चोर ले उड़ा पल्सर बाइक, CCTV में कैद हुई वारदात
कोटा। शहर में वाहन चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब सरकारी कार्यालयों के परिसर भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहे। कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) कार्यालय परिसर से अज्ञात चोर एक पल्सर बाइक चोरी कर ले गया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित राहुल राजावत KDA कार्यालय में डाक पहुंचाने का काम करता है। इसी दौरान कार्यालय परिसर में खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। बाइक गायब मिलने पर पीड़ित के होश उड़ गए। इसके बाद राहुल राजावत शिकायत लेकर जवाहर नगर थाने पहुंचा।
हैरानी की बात यह है कि बाइक चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। अब फुटेज सामने आने के बाद चोर की पहचान और बाइक की बरामदगी पुलिस के लिए चुनौती है।
सवाल यह है कि जब सरकारी कार्यालय परिसर में ही वाहन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?
#Kota #KotaNews #KDΑ #BikeTheft #CCTVFootage #KotaPolice #MangalSinghHada
Ladpura, Kota | Nov 17, 2026