मोदनगंज: मोदनगंज प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त, चुनावी चिह्न आवंटित
मोदनगंज प्रखंड में नाम वापसी की अंतिम तिथि मंगलवार के शाम समाप्त हो गई। इस संदर्भ में मोदनगंज बीडीओ ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 20 उम्मीदवार नामांकन किया था जिसमें एक भी व्यक्ति नाम वापसी को लेकर प्रस्ताव नहीं लाया। इसके साथी चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों का चुनावी सिंबल भी आवंटित किया जा चुका है।