मोदनगंज: सोनवां स्थित आहार में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा
घोसी थाना क्षेत्र के सोनवा गांव में आहार में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान बिगर मांझी के रूप में की गई है जो सोनवा गांव का निवासी बताया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा है।