मोदनगंज: मोदनगंज में पैक्स चुनाव के लिए मंगलवार को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी, बीडीओ ने दी जानकारी
मोदनगंज प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर मंगलवार नाम वापसी की प्रक्रिया की जाएगी इसके साथ ही प्रखंड में पैक्स चुनाव का चुनावी सिंबल आवंटित हो जाएगा। इस संदर्भ में बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के दो पंचायत में एक-एक व्यक्ति के नामांकन के साथ ही अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं कराया जाएगा जबकि बाकी के 6पंचायतों में मंगलवार को नाम वापस की अंतिम तिथि घोषित है।