मोदनगंज: मोदनगंज और घोसी में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल
मोदनगंज एवं घोसी प्रखंड परिसर में मंगलवार को 11:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक काफी गहमागहमी रही। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे पदाधिकारी भी घूम-घूम कर जाएजा ले रहे थे। नामांकन के पहले दिन मोदनगंज में कुल तीन लोगों ने नामांकन किया जबकि घोसी में कुल 16 लोगों ने नामांकन के पर्चा दाखिल किया।