मोदनगंज: ओकरी बाजार में बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, पूरे दिन बाजार रहा बंद
ओकरी बाजार में बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत कायम कर दी जिसके कारण पूरे दिन ओकरी बाजार बंद रहा। इस सिलसिले में सीडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि घटना के बाद तत्काल पुलिस बाजार में गस्ती बढ़ा दी है और मामले पर नजर बनाए हुए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि वह स्वयं भी बुधवार के शाम 4:00 बजे बाजार पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुकानदारों से बात की।