मोदनगंज: ओकरी बाजार में हथियार लहराने और फायरिंग की घटना, प्राथमिकी दर्ज
ओकरी बाजार में हथियार लहराने एवं फायरिंग के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सीसी फुटेज के आधार पर नीतीश कुमार एवं आकाश पासवान को नामजद अभियुक्त बनाया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है