सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के बांका जलालपुर में गड्ढे के विवाद को लेकर महिला पर चाकू से हमला, महिला घायल
मऊआइमा थाना क्षेत्र के बांका जलालपुर में सोमवार की सुबह करीब 9 बजे लालती देवी पटेल पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।लालती देवी ने बताया कि वह घर में बैठी थीं, तभी पड़ोस की एक महिला उनकी बुजुर्ग मां को गाली दे रही थी। जब उन्होंने विरोध किया, आरोपीगण घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिए।