मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में बनी स्वदेशी प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र
व्यासपुर/यमुनानगर, 21 नवम्बर-
मेला श्री कपाल मोचन-आदिबद्री स्थल में बनी प्रदर्शनी में हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण दीन दयाल अंत्योदय योजना के अन्तर्गत जिला परिषद के सीईओ के मार्गदर्शन में स्वदेशी मेला के तहत महिलाओं द्वारा स्वयं तैयार किए गए उत्पादों के 14 स्टॉल लगाए गए है।
यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम प्रबंधक देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई गई है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुडक़र महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर अपना व अपने परिवार का गुजारा कर रही है। सरकार द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास, स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोडक़र उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आमदनी बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता से न केवल परिवार बल्कि समाज और देश भी मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर समाज की मजबूत नींव है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि महिलाओं का उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और सरकारी सहायता से छोटा व्यवसाय भी बड़ी सफलता का आधार बन सकता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सिलाई, ब्यूटी पार्लर, डेयरी, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण, बुटीक, ऑनलाइन कारोबार सहित अनेक क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि वे सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं, ताकि महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ समाज और जिले का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।
इसी कड़ी में स्वदेशी योजना से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की सदस्या काजल पत्नी मनीष निवासी कोटडा खास ने बताया कि उन्होंने मेला श्री कपाल मोचन-आदिबद्री स्थल में बनी स्वदेशी मेला में पहली बार फूलों व पौधों की स्टॉल लगाई है। उन्होंने बताया कि इस स्टॉल पर पटुनिया, नींबू, जामुन, लक्ष्मी कमल व विष्णु कमल आदि अनेक प्रकार के पौधे श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि मेला परिसर में लोगों द्वारा उनके स्टॉल पर रखे पौधों को खरीद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त इस व्यवसाय को रोजगार के रूप में अपनाकर स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बने हैं,। उन्होंने बताया कि पहले मेरे व मेरे परिवार के पास आमदनी का कोई साधन नहीं था और काफी मेहनत करने के बाद भी परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल होता था। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मिली मदद से मैंने संबंधित रोजगार शुरू किया।
काजल ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है। इन योजनाओं के तहत कार्य करने के लिए सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा आसान किस्तों पर अनुदान सहित ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने स्वयं स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के बाद अब अपने क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि सरकार की स्वरोजगार योजनाओं, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न वित्तीय सहायता योजनाओं के माध्यम से महिलाएं अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं और परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। आत्मनिर्भर बनने के लिए महिलाओं को आगे आकर सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।
#HVN24