Public App Logo
Profile Picture

Haryana Vishesh News 24

@haryanavisheshnews24
47Followers
0Following
हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों के लिए बड़े फैसले
Ram Kumar Kashyap - MLA Indri  ने गांव संगोहा में बनने वाले पुल के निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ

इन्द्री अत्री।। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने शुक्रवार को गांव संगोहा में 2.03 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस पुल की चौडाई 24.60 तथा लम्बाई 80 फुट के लगभग रहेगी। पुल का निर्माण कार्य 30 नवम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस पुल का निर्माण समयबद्ध तरीके से पूरा करने के साथ उनकी गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि आमजन को इसका लाभ समय पर मिल सके । विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप ने इस कार्य लिये मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि पुल के बनने से गांव संगोहा के अलावा संगोही, चुरनी, रम्बा, कमालपुर रोड़ान, बड़ा गांव, माखू माजरा व अन्य गांवों के लोगों को सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि पुल व सडके किसी भी क्षेत्र के विकास की धूरी होती हैं। बेहतर कनेक्टिविटी से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास के नए मार्ग भी खुलते हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य गांवों में भी शहरों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करना है, जिस पर लगातार काम किया जा रहा है। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर नागरिक सशक्त हो और उसे मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों। सरकार की विकास नीति का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास है और इसी विजन पर कार्य करते हुए बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र में समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश में सरकार द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में भवनों, पुलों के निर्माण, सडक़ों के नव-निर्माण एवं मरम्मत के कार्यों की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस मौके पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता मनोज कुमार, चेयरमैन दीपक सैनी, मंडल अध्यक्ष जोनी शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि हंसराज, रामपाल जोगी, सुरेन्द्र सैनी पूर्व सरपंच, सुजान सिंह, अमित कश्यप, पुलकित, रामेश्वर, अक्षय रींडल, राकेश कश्यप, जयपाल कश्यप सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नगर खेड़ा गुड़ा में कल होगा जग एवं हवन यज्ञ, दोपहर को लगेगा विशाल भंडारा

गुड़ा। गांव गुड़ा स्थित श्री नगर खेड़ा के पावन प्रांगण में कल रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 8 बजे हवन यज्ञ होगा, जिसमें श्रद्धालु आहुति देकर नगर खेड़ा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

इसके बाद दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन को लेकर नगर खेड़ा परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

समस्त ग्रामवासी गुड़ा एवं आयोजक कमेटी ने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। <nis:link nis:type=tag nis:id=hvn24 nis:value=HVN24 nis:enabled=true nis:link/>
पीएम आवास योजना के तहत 60 लोगों को स्वीकृति पत्र वितरित
 गरीब की पीड़ा समझते हैं प्रधानमंत्री: कल्याण
 करनाल, 11 सितंबर। घरौंडा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आज प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2 के तहत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने 60 लोगों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने पात्र लोगों से सरकार के दिशा- निर्देशानुसार राशि का उचित उपयोग करने की अपील की।
 इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए श्री कल्याण ने कहा कि यह खुशी की बात है कि आज सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है। यह सौभाग्य की बात है कि गरीब की पीड़ा को समझने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने गरीबों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की। महिलाओं की परेशानी को समझते हुए हर घर शौचालय बनवाने का अभियान चलाया। लिंगानुपात में सुधार और लड़कियों की शिक्षा के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान हरियाणा से शुरू किया। गरीबों को छत उपलब्ध कराने के लिए आवास योजना आरंभ किया। स्वच्छता अभियान के अलावा सरकार ने देश के हर गांव में बिजली पहुंचाने का कार्य किया। वर्ष 2014 में जब श्री मोदी पीएम बने तब देश के 10 हजार से अधिक गांवों में बिजली सुविधा नहीं थी, रास्ते कच्चे थे।
 श्री कल्याण ने कहा कि श्री मोदी ने गरीबी देखी है। वे गरीबों का दुख-दर्द समझते हैं। मेहनत के बल पर प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। केंद्र और राज्य सरकार साफ नीयत से जनहित में फैसले ले रही है। उद्देश्य है-समाज की भलाई। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई व्यवस्था परिवर्तन का नतीजा है कि आज पैंशन के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंच रही है। राज्य में युवाओं को मेरिट पर नौकरी मिल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी प्रदेश को विकास के मामले में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए गंभीरता से लगे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकृति पत्र पाने वालों से अनुरोध किया कि वे इस राशि का उपयोग अन्य कार्यों की बजाए केवल आवास के लिए सरकार के निर्देशानुसार ही करें। साथ ही कहा कि विभाग से किसी प्रकार की दिक्कत आए तो उन्हें बताएं।
 विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे क्षेत्र की तरक्की के लिए वचनबद्ध हैं। क्षेत्र में मेडिकल यूनिवर्सिटी, रिंग रोड, एनसीसी अकादमी का निर्माण अंतिम चरण में है। शहर में स्कूल का नया भवन, कालेज बनने से छात्राओं को काफी सुविधा मिली है।  उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाएं।
 इस मौके पर एसडीएम अनुभव मेहता, डीएसपी मनोज कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष हैप्पी लक गुप्ता, सचिव रवि प्रकाश शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजकुमार पालीवाला, पार्षद अनिल जावा, अश्विनी, मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी, महासचिव सुरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
नौरंग राय तालाब के जीर्णाद्वार के लिए वीरेश शांडिल्य की भूख हड़ताल दोपहर 3 बजे एसडीएम ने जूस पिलाकर खत्म करवाई

वीरेश शांडिल्य ने पवन गुप्ता, संदीप सचदेवा, संजय लाकड़ा, सुरेंद्र पाल केके, सुधीर शर्मा, मनीष पासी, साहिल वैद्य, नरेंद्र पाली, मनोज गोयल सहित भूख हड़ताल पर पहुंच कर हौंसला देने का आभार व्यक्त किया

‘‘विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम दिए ज्ञापन पर जिला प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि उनका ज्ञापन आज ही मुख्यमंत्री हरियाणा को भेज दिया जाएगा और प्रशासनिक स्तर पर जो मांग वीरेश शांडिल्य ने उठाई उसे आज ही पूरा कर दिया जाएगा’’

अंबाला। विश्व हिन्दू तख्त एवं ब्राहामण महापंचात के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने 7 सितंबर को नौरंग राय तालाब के जीर्णाद्वार को लेकर प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि जीर्णाद्वार का कार्य 12 साल से बंद पड़ा तुरंत शुरू न करवाया तो वह 10 सितंबर को भूख हड़ताल पर बैठेंगे। अंबाला प्रशासन को वीरेश शाांडिल्य ने जो चेतावनी दी थी उसके मुताबिक वह 10 सितंबर को सुबह 9 बजे नौरंग राय सरोवर के परिसर में अकेले भूख हड़ताल पर बैठ गए और देखते ही देखते सैंकड़ों सनातन प्रेमी वीरेश शांडिल्य के भूख हड़ताल का समर्थन करने पहुंचे। विशेष तौर पर भूख हड़ताल पर पटियाला से शिव सेना हिन्दूस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, अंबाला शहर की पूर्व मेयर सैलजा सचदेवा, पूर्व पार्षद संदीप सचदेवा, भाजपा के तेजतर्रार नेता संजय लाकड़ा, वैश्य समाज के वरिष्ठ नेता मनोज गोयल, नरेंद्र पाली, गुरदेव सिंह, राजिंदर सिंह बिट्टू जट्ट, गगन धमीजा, गौरव, रमन कुमार सहित सैंकड़ों सनातन प्रेमी वीरेश शांडिल्य की भूख हड़ताल का समर्थन करने पहुंचे। सुबह 9 बजे से भूख हड़ताल पर बैठे वीरेश शांडिल्य से बातचीत करने अंबाला शहर के एसडीएम दोपहर 3 बजे पहुंचे और उनसे बातचीत की और इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम एक ज्ञापन अंबाला शहर के एसडीएम दर्शन कुमार को सौंपा। इस मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वीरेश शांडिल्य का ज्ञापन लेने के बाद एसडीएम अंबाला ने उन्हें आश्वासन दिया कि नौरंग राय तालाब के जीर्णाद्वार का कार्यजल्द शुरू करने व नौरंग राय सरोवर की सुरक्षा व यहां फैल रही गंदगी को तुंरत दूर करने का आश्वासन मिला। एसडीएम दर्शन कुमार ने वीरेश शांडिल्य से ज्ञापन लेने के बाद उनसे अनुरोध किया कि वह अपनी भूख हड़ताल को त्याग दें तो विश्व हिन्दू तख्त के कार्यकर्ताओं व मौके पर बैठे सनातन प्रेमियों ने प्रशासन की बात पर विश्वास करते हुए वीरेश शांडिल्य को भूख हड़ताल समाप्त करने की सलाह दी और एसडीएम दर्शन कुमार ने वीरेश शांडिल्य को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल खत्म करवाई। विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम दिए ज्ञापन पर जिला प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि उनका ज्ञापन आज ही मुख्यमंत्री हरियाणा को भेज दिया जाएगा और प्रशासनिक स्तर पर जो मांग वीरेश शांडिल्य ने उठाई उसे आज ही पूरा कर दिया जाएगा। एसडीएम अंबाला ने वीरेश शांडिल्य की इस मांग पर नौरंग राय सरोवर परिसर में नशेड़ियों की भरमार है इस पर मौके पर मौजूद अंबाला शहर की एसएचओ सुनीता ढाका को एसडीएम अंबाला ने तुरंत स्थाई तौर पर दो पुलिस कर्मी नौरंग राय सरोवर के मुख्यद्वार पर लगाने के आदेश दिए। विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह जिला प्रशासन की बात पर विश्वास करते हुए अपनी भूख हड़ताल को आज समाप्त कर रहे हैं लेकिन अगर सरकार ने जीर्णाद्वार का कार्य और विश्व हिन्दू तख्त द्वार दिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पर एक्शन न लिया तो वह फिर संघर्ष की राह पकड़ लेंगे लेकिन किसी कीमत पर भी लाखों सनातन की आस्था से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। वीरेश शांडिल्य ने उन तमाम सनातन प्रेमियों का आभार व्यक्त किया जो नौरंग राय तालाब के जीर्णाद्वार के कार्य को लेकर भूख हड़ताल का समर्थन करने आए।
महापौर ने भक्तिभाव से किया किया श्रीमद्भागवत कथा श्रवण, बोलीं- संस्कार और मानवता का संदेश देती है भागवत

 तरावड़ी अनाज मंडी में पूज्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से कथा श्रवण कर लिया आशीर्वाद

 श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया आध्यात्मिक संदेश, क्षेत्र में सुख-शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा की कामना

करनाल। श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को केवल प्रभु की भक्ति से ही नहीं जोड़ती, बल्कि जीवन में संस्कार, सद्भाव, सेवा और मानवता का पावन भाव भी पैदा करती है। यह बात महापौर रेणु बाला गुप्ता ने तरावड़ी अनाज मंडी प्रांगण में आयोजित पावन श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कही। महापौर ने कथा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया। साथ ही पूज्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के श्रीचरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि पूज्य महाराज जी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना उनके लिए अत्यंत आत्मिक और आनंदमयी अनुभूति रही। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और कथा के दिव्य संदेशों से आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज तेजी से बदल रहा है, ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कारों और जीवन मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है। इसमें जीवन को सही दिशा देने वाले संदेश समाहित हैं। प्रेम, करुणा, सेवा, सद्भाव और परस्पर सम्मान जैसे मानवीय मूल्यों को अपनाकर ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि इस पावन आयोजन का पुण्य प्रभाव क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के रूप में दिखाई दे तथा सभी पर प्रभु की कृपा बनी रहे।
कथा के दौरान पूज्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ सदाचार और अच्छे संस्कारों को जीवन में उतारने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन तभी सार्थक होता है, जब उसके व्यवहार में धर्म के साथ दया, प्रेम, सेवा और मानवता का भाव दिखाई दे। उन्होंने परिवार और समाज में संस्कारों को मजबूत करने तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर महाराज श्री ने श्रीमद्भागवत के प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन संदेशों को श्रद्धालुओं के समक्ष रखा। उनके प्रेरक संबोधन से कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु आध्यात्मिक भाव से अभिभूत नजर आए।
कथा में श्रद्धापूर्वक सहभागिता के दौरान महापौर रेणु बाला गुप्ता ने श्रद्धालुओं एवं आयोजकों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में खुशहाली आए।

ये भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी, तरावड़ी चेयरमैन वीरेंद्र बंसल, संयोगिता गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने कथा के आध्यात्मिक वातावरण में सहभागिता की और पूज्य महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Video 6
गौरीश राणा के शानदार प्रदर्शन से करनाल का गौरव बढ़ा
करनाल की लॉन टेनिस टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक
करनाल, 11 सितंबर। 59वीं हरियाणा स्टेट स्कूल गेम्स लॉन टेनिस चैंपियनशिप 2026-27 में करनाल की लॉन टेनिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर करनाल का गौरव बढ़ाया। गुरुग्राम में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में करनाल ने सोनीपत को 6-1, 6-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस शानदार जीत में गौरीश राणा और साधिक मेहरा (Sadhvik Mehra) का विशेष योगदान रहा। टीम में यूवैन अरोड़ा, रिध्विक चौधरी एवं अयान भी शामिल रहे। गौरीश राणा राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाशाली लॉन टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने AITA ऑल इंडिया अंडर-14 नेशनल रैंकिंग में 50वां स्थान हासिल किया है तथा हरियाणा के टॉप-10 खिलाड़ियों में भी अपनी जगह बनाई है। गौरीश पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। गौरीश राणा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी जसवीर राणा के सुपुत्र हैं। जसवीर राणा भारतीय जनता पार्टी के प्रति लंबे समय से समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ता होने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से योगदान देते रहे हैं। गौरीश दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7, करनाल की कक्षा 8वीं के छात्र हैं। उनकी शानदार उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी नारंग जी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस सफलता में न्यू स्टेप अकादमी, करनाल के लॉन टेनिस कोच नरेश का विशेष योगदान रहा। करनाल की टीम ने वर्ष 2025-26 में भी स्वर्ण पदक जीता था और राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया था। लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतकर खिलाड़ियों ने एक बार फिर करनाल का नाम रोशन किया है।
गणमान्य व्यक्तियों ने दी बधाई
गौरीश राणा को पूर्व में माननीय केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी प्रतिभा और निरंतर शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा और भारत का गौरव बढ़ाने की पूरी उम्मीद है। इस उपलब्धि पर जगमोहन आनंद, विधायक करनाल; रेनू बाला गुप्ता  मेयर करनाल; कविंदर राणा  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि; तथा संजय भाटिया सांसद सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। DEEO करनाल धर्मपाल ने भी फोन पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह  अध्यक्ष, महाराणा प्रताप राजपूत सभा, करनाल ने भी फोन कर गौरीश राणा को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल ने भी गौरीश राणा को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता के दौरान द्रोणाचार्य मिश्रा, मनीष कुमार (DPE), जगदीश अहलावत (AEO), प्रदीप,  दर्शन एवं सुरेंद्र सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं दर्शक उपस्थित रहे।
करनाल के लिए गौरव का क्षण
करनाल के इन युवा खिलाड़ियों की लगातार दूसरी स्वर्णिम सफलता ने यह साबित किया है कि मेहनत, अनुशासन, प्रतिभा और सही मार्गदर्शन के दम पर युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। गौरीश राणा, साधिक मेहरा एवं पूरी करनाल टीम की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी भविष्य में भी इसी प्रकार शानदार प्रदर्शन करते हुए करनाल, हरियाणा और भारत का नाम रोशन करेंगे।
निवेदक:
जसवीर राणा समाजसेवी, करनाल
मो.: 9992089393
"स्वस्थ कुरुक्षेत्र - खुशहाल कुरूक्षेत्र" कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के हर नागरिक तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने के संकल्प के साथ, कुरुक्षेत्र के माननीय सांसद Naveen Jindal  जी के मार्गदर्शन में नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में नवीन जिंदल मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत की गई है।

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में पिछले 2 वर्षों में हमारी 3 Mobile Medical Units के माध्यम से:

855+ गांवों में सेवा
2,100+ स्वास्थ्य शिविर
28,500+ मुफ़्त रक्त जांच
1,40,000+ मरीज़ों को नि:शुल्क इलाज व दवाइयां
8500+ नेत्र रोगियों को निःशुल्क चश्में वितरित
₹3.5 करोड़ स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च

सेवा ही संकल्प है।
सांसद Naveen Jindal द्वारा क्षेत्र में कराए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वितरित की गई पुस्तिका 

सांसद नवीन जिन्दल के दो वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों एवं जनसेवा की पहल पर आधारित पुस्तिका का किया गया वितरण

कुरुक्षेत्र, 10 सितंबर। सांसद नवीन जिन्दल के दो वर्ष के कार्यकाल में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और जनसेवा की विभिन्न पहलों को एक पुस्तिका में दर्शाया गया है। इस पुस्तिका को अधिक से अधिक संख्या में आमजन तक पहुंचाने के लिए आज सांसद कार्यालय में वितरित किया गया। इस अवसर पर 
सभी कार्यकर्ताओं के साथ विकास कार्यों की जानकारी साझा करते हुए थानेसर हल्का प्रभारी बलविंद्र सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सांसद नवीन जिन्दल द्वारा क्षेत्र में कराए विकास कार्यों को इस पुस्तिका के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएं। सांसद नवीन जिन्दल ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास के साथ-साथ जनसेवा को भी प्राथमिकता दी है। इन कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना जरूरी है, ताकि आमजन को अपने क्षेत्र में हो रहे विकास की पूरी जानकारी मिल सके। 

उन्होंने कहा कि यह पुस्तिका आमजन को सांसद नवीन जिन्दल की सोच, प्रयासों और विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों से परिचित कराने का एक प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर महिपाल फुले, सुभाष बारना, हरफूल कसेरला, सुरजीत सिंह, ओम प्रकाश और विजय उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=कुरुक्षेत्र nis:value=कुरुक्षेत्र nis:enabled=true nis:link/> | <nis:link nis:type=tag nis:id=hvn24 nis:value=HVN24 nis:enabled=true nis:link/>

Ram Kumar Kashyap - MLA Indri  कुरुक्षेत्र में शहर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. सुरेन्द्र मेहता जी के निवास पर पहुंचे। जलपान के अवसर पर प्रभुजनों एवं साथियों से आत्मीय मुलाकात और विभिन्न सामाजिक व जनहित के विषयों पर संवाद हुआ।

इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश सैनी जी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।

🎥 देखिए मुलाकात की खास झलकियाँ।

HVN 24 | हर खबर, आपके साथ 📺
प्रतिभा को मंच मिले, तो हुनर निखर उठता है…! 

 <nis:link nis:type=tag nis:id=इन्द्री nis:value=इन्द्री nis:enabled=true nis:link/> के राजकीय विद्यालय की कक्षा 6वीं की छात्रा गायत्री ने प्रातःकालीन सभा में Rhythmic Gymnastics के माध्यम से शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। 

अनुशासन, आत्मविश्वास, संतुलन और अद्भुत प्रतिभा का सुंदर संगम प्रस्तुत करती गायत्री की यह शानदार प्रस्तुति बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का प्रेरणादायक उदाहरण है। 

देखिए गायत्री की शानदार प्रस्तुति की कुछ झलकियाँ…

<nis:link nis:type=tag nis:id=hvn24 nis:value=HVN24 nis:enabled=true nis:link/>
आपके आसपास की हर खास खबर, हर प्रतिभा के साथ 📰📺
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डिम्पी ने हासिल किया द्वितीय स्थान

कुंजपुरा। डीएसपी स्कूल, करनाल में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एस.डी. आदर्श पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 7-C की छात्रा डिम्पी ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं कक्षा 9-A की छात्रा मिस्थी ने प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की और प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।

विद्यालय की प्रिंसिपल अनीता सचदेवा ने विजेता छात्रा डिम्पी सहित प्रतिभागी छात्रा मिस्थी को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ फाइन आर्ट्स शिक्षिकाओं सुश्री गीता रानी एवं सुश्री रेमन के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
Haryana Vishwas News 24 <nis:link nis:type=tag nis:id=hvn24 nis:value=HVN24 nis:enabled=true nis:link/>
विद्यार्थियों की पसंद बने सुनील वालिया, ‘फेवरेट टीचर अवॉर्ड’ से सम्मानित

कुंजपुरा, करनाल। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजपुरा के टीजीटी गणित शिक्षक सुनील वालिया को अमर उजाला समूह की ओर से आयोजित ‘फेवरेट टीचर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा की गई वोटिंग के आधार पर उनका चयन किया गया।

रोहतक में आयोजित सम्मान समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने सुनील वालिया को सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सतवीर सिंह भी उपस्थित रहे।

सुनील वालिया को सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके समर्पण, मेहनत, प्रभावी शिक्षण शैली और विद्यार्थियों के प्रति आत्मीय व्यवहार की सराहना की।

प्राचार्य सतवीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की वोटिंग के आधार पर मिला यह सम्मान सुनील वालिया की लोकप्रियता और विद्यार्थियों के साथ उनके मजबूत संबंधों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान शिक्षकों को और अधिक उत्साह व समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

सुनील वालिया की इस उपलब्धि से पीएम श्री जी.एस.एस.एस. कुंजपुरा का गौरव बढ़ा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=hvn24 nis:value=HVN24 nis:enabled=true nis:link/>
जठलाना की एक फेक्ट्री से निकलता हुआ ये घुआँ कितना खतरनाक होगा आप सोच सकते हो 

<nis:link nis:type=tag nis:id=radour nis:value=radour nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hvn24 nis:value=HVN24 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryananews nis:value=HaryanaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yamunaexpresswaynews nis:value=yamunaexpresswaynews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jathlana nis:value=jathlana nis:enabled=true nis:link/>
🚨 अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, .32 बोर का पिस्तौल व जिंदा रौंद बरामद

करनाल, 8 सितंबर। करनाल पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने चिड़ाव मोड़ के रकबे से मखन सिंह पुत्र बीटू, निवासी गांव दनोली को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .32 बोर का अवैध देशी पिस्तौल और एक जिंदा रौंद बरामद किया गया।

🔹 गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक करन गोयल के मार्गदर्शन और सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में की गई। उप निरीक्षक सतीश कुमार को आरोपी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

🔹 पहले भी दर्ज हैं आर्म्स एक्ट के मामले
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

आरोपी के खिलाफ थाना सदर, करनाल में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।

करनाल पुलिस ने कहा कि अवैध हथियार रखने, खरीदने-बेचने और हथियारों के जरिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=karnal nis:value=Karnal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=karnalpolice nis:value=KarnalPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=illegalweapon nis:value=IllegalWeapon nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryananews nis:value=HaryanaNews nis:enabled=true nis:link/>
शाहपुर से चांदसमंद, बयाना और बीड माजरी को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण आज पूरा हो गया है।

सड़क बनने के बाद स्थानीय लोग इंद्री विधायक श्री राम कुमार कश्यप जी का धन्यवाद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि धन्यवाद सिर्फ इसलिए नहीं कि सड़क का निर्माण पूरा हुआ, बल्कि इसलिए भी कि जिस सड़क पर पहले एक टेंपो का निकलना तक मुश्किल था, आज वही सड़क काफी चौड़ी हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि आसपास के खेतों की ओर से सड़क की जमीन पर कब्जे के कारण रास्ता काफी संकरा था। अब सड़क को इतना चौड़ा कर दिया गया है कि बड़े से बड़े ट्रक भी आसानी से यहां से निकल सकेंगे।
स्थानीय लोगों के लिए यह सड़क सिर्फ एक रास्ता नहीं, बल्कि आवागमन और आसपास के गांवों को जोड़ने वाली एक बड़ी सुविधा बन गई है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=karnalharyana nis:value=karnalharyana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryananews nis:value=HaryanaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=karnal nis:value=karnal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indrinews nis:value=indrinews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hvn24 nis:value=HVN24 nis:enabled=true nis:link/>
Video 17
इन दिनों इंद्री के हर खेत में बस यही देखने को मिलेगा 😂

<nis:link nis:type=tag nis:id=karnal nis:value=karnal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hvn24 nis:value=HVN24 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryananews nis:value=HaryanaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indrinews nis:value=indrinews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=haryanagovt nis:value=HaryanaGovt nis:enabled=true nis:link/> issues posting/transfer orders of 26 IAS/HCS officers with immediate effect.

<nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=Haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diprharyana nis:value=DIPRHaryana nis:enabled=true nis:link/>
लाडवा के DSB इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विद्यार्थियों को किया संबोधित

लाडवा। DSB इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, लाडवा में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini  पहुंचे और विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में शिक्षा, संस्कार, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और प्रदेश के विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के संबोधन से विद्यार्थियों में उत्साह और नई ऊर्जा देखने को मिली।

Haryana Vishesh News 24 (<nis:link nis:type=tag nis:id=hvn24) nis:value=HVN24) nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=hvn24 nis:value=HVN24 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ladwa nis:value=Ladwa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nayabsinghsaini nis:value=NayabSinghSaini nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=Haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dsbinternationalpublicschool nis:value=DSBInternationalPublicSchool nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=education nis:value=Education nis:enabled=true nis:link/>
Chief Minister Nayab Saini  arrives at Ladwa DSB international school ladwa
Video 22
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 

करनाल में आज समाज अखबार की महिला पत्रकार एवं सशक्त पत्रकारिता की पहचान, आदरणीय ईशिका ठाकुर जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएँ। 

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं निरंतर सफलता प्रदान करें। आपकी लेखनी सदैव समाज की आवाज़ को बुलंद करती रहे और आप इसी तरह पूरी निष्ठा एवं निर्भीकता के साथ समाजहित में अपना योगदान देती रहें।

आपका आने वाला प्रत्येक वर्ष नई उपलब्धियों और खुशियों से भरा हो।

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🙏

<nis:link nis:type=tag nis:id=hvn24 nis:value=HVN24 nis:enabled=true nis:link/> परिवार
हर खबर, आपके साथ
हरियाणा सरकार विद्यार्थियों को आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में सरकार ने विद्यार्थियों के लिए 5 लाख डेटा सिम खरीदने को मंजूरी दी है।

"कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 5 लाख टैबलेट उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन टैबलेट के लिए आवश्यक डेटा सिम की खरीद की जाएगी, ताकि विद्यार्थी डिजिटल संसाधनों और ऑनलाइन शिक्षा का प्रभावी ढंग से लाभ उठा सकें।"- श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री

<nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=Haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diprharyana nis:value=DIPRHaryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanacm nis:value=HaryanaCM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nayabsinghsaini nis:value=NayabSinghSaini nis:enabled=true nis:link/>
Ram Kumar Kashyap - MLA Indri <nis:link nis:type=tag nis:id=hvn24 nis:value=HVN24 nis:enabled=true nis:link/>