Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
mohd9068747
चम्बा: चंबा में पिकअप हादसा: 1 की मौत, 3 घायलों का इलाज जारी
Chamba, Chamba
| Aug 21, 2026
चंबा में HP-73A-6265 पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरने से 1 की मौत, 3 घायल। राहत कार्य शुरू, घायलों का उपचार अस्पताल चंबा में चल रहा है। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
MORE NEWS
शाहतलाई में प्रतिबंधित मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, बड़ा हादसा टला बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई के प्रतिबंधित मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मंदिर के समीप बैरियर नंबर-3 के पास पंजाब नंबर की टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे के समय वाहन में कोई श्रद्धालु सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। #ShahTalaI #BabaBalakNath #Bilaspur #HimachalPradesh #RoadAccident #TempoTraveller #TempleRoute #AccidentNews #BilaspurNews #HimachalNews #BreakingNews #RoadSafety #Pilgrims #LatestNews
Chamba, Chamba | Aug 21, 2026
चंबा। जिले में एनालॉग पनीर की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। असिस्टेंट कमिश्नर फूड एंड सेफ्टी विभाग चंबा दीपक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले एनालॉग पनीर के खिलाफ विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से बाजार में उपलब्ध पनीर एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की जांच की जा रही है। दुकानदारों, होटल संचालकों और खाद्य कारोबारियों को भी निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। दीपक आनंद ने खाद्य कारोबारियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित अथवा मानकों के अनुरूप न उतरने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री न करें। वहीं, उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि पनीर खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और पैकिंग संबंधी जानकारी अवश्य जांचें। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना है। बाइट दीपक आनंद असिस्टेंट कमिश्नर फूड एंड सेफ्टी विभाग। #Chamba #Himachal #Pradesh #post #highlight
Chamba, Chamba | Aug 21, 2026
प्रेस नोट मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों के अधिकारों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित चम्बा, 21 अगस्त, 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्बा के तत्वावधान में तथा हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देशानुसार आज डी.सी.एम. गुरुकुल पब्लिक स्कूल, लाचोरी, जिला चम्बा में NALSA Scheme “Legal Services to Persons with Mental Illness and Persons with Intellectual Disabilities Scheme, 2024” के अंतर्गत एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री नवीन सिंह ठाकुर, सहायक विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता (Assistant Legal Aid Defence Counsel), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्बा ने विद्यार्थियों को मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों के अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानसिक बीमारी या बौद्धिक दिव्यांगता से प्रभावित व्यक्ति भी समाज के समान एवं सम्मानित सदस्य हैं और उन्हें सम्मान, गरिमा, समानता तथा अपने कानूनी अधिकारों की सुरक्षा प्राप्त है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने तथा किसी भी व्यक्ति की मानसिक स्थिति अथवा दिव्यांगता के कारण उसका मज़ाक न उड़ाने एवं उसके साथ भेदभाव न करने के लिए प्रेरित किया। श्री ठाकुर ने विद्यार्थियों को भारत के संविधान के महत्वपूर्ण प्रावधानों, विशेष रूप से अनुच्छेद 12 से 52 के अंतर्गत निहित मौलिक अधिकारों एवं राज्य के नीति निदेशक तत्वों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। उन्होंने अनुच्छेद 14 के तहत समानता के अधिकार, अनुच्छेद 21 के तहत जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार, अनुच्छेद 32 के तहत संवैधानिक उपचारों के अधिकार तथा अनुच्छेद 39A के तहत समान न्याय एवं निःशुल्क विधिक सहायता के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. सोनाली गर्ग, अंजलि शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि श्री कादम्बरी भी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक बीमारी से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्रदान की गई तथा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील रहने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों को आवश्यक सहायता, सम्मान और उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। श्री ठाकुर ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरणों का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना तथा पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क एवं प्रभावी कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे एक समावेशी, संवेदनशील, सम्मानजनक एवं भेदभाव-मुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करने तथा किसी भी प्रकार के भेदभाव, हिंसा अथवा दुर्व्यवहार की जानकारी जिम्मेदार व्यक्तियों एवं संबंधित प्राधिकरणों को देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सभी व्यक्तियों के साथ सम्मान एवं समानता का व्यवहार करने तथा मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील रहने का संकल्प लिया। जारीकर्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्बा #Chamba #Himachal #Pradesh #post #highlight
Chamba, Chamba | Aug 21, 2026
सोभिया राम ने जो BDO सलूणी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे उसको लेकर BDO कंवर सिंह ने क्या कहा । Ajay Himachal News #ChambaNews #BDO DC Chamba Sukhvinder Singh Sukhu #highlights #himachal
Chamba, Chamba | Aug 21, 2026
लंबित मांगों को लेकर चंबा मेडिकल कॉलेज यूनियन ने दिया अल्टीमेटम सोमवार तक मांगें पूरी न हुईं तो मंगलवार से आंदोलन की चेतावनी सुरेंद्र ठाकुर चंबा, 21 अगस्त। चंबा मेडिकल कॉलेज हैल्थ एंड सेनिटेशन वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सीटू जिला उपाध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष रखा। यूनियन ने मांग की कि कर्मचारियों को हर माह समय पर वेतन दिया जाए। यूनियन के अनुसार जुलाई माह का वेतन अभी तक लंबित है, जिसे जल्द जारी किया जाना चाहिए। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए उचित रेस्ट रूम की व्यवस्था, कानून के अनुसार सभी छुट्टियां प्रदान करने और EPF की राशि नियमित रूप से जमा करने की मांग उठाई गई। यूनियन ने प्रत्येक कर्मचारी को EPF जमा होने की पर्ची अथवा विवरण उपलब्ध करवाने, वर्ष में दो बार वर्दी देने तथा सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों को गलबज सहित आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध करवाने की भी मांग रखी। यूनियन ने प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मंगलवार से आंदोलन शुरू किया जाएगा। यूनियन ने कहा कि आंदोलन की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी। राधा देवी, सचिव, चंबा मेडिकल कॉलेज हैल्थ एंड सेनिटेशन वर्कर्स यूनियन तथा रेखा देवी, अध्यक्षा, चंबा मेडिकल कॉलेज हैल्थ एंड सेनिटेशन वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधन से कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है। #चंबा #चंबामेडिकलकॉलेज #मेडिकलकॉलेजचंबा #हैल्थएंडसेनिटेशनवर्कर्स #कर्मचारीमांगें #वेतनभुगतान #EPF #कर्मचारीअधिकार #यूनियन #सीटू #चंबान्यूज #हिमाचलप्रदेश #PangiLiveNews #ChambaNews #HimachalNews
Chamba, Chamba | Aug 21, 2026