शाहतलाई में प्रतिबंधित मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, बड़ा हादसा टला
बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई के प्रतिबंधित मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मंदिर के समीप बैरियर नंबर-3 के पास पंजाब नंबर की टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे के समय वाहन में कोई श्रद्धालु सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
#ShahTalaI #BabaBalakNath #Bilaspur #HimachalPradesh #RoadAccident #TempoTraveller #TempleRoute #AccidentNews #BilaspurNews #HimachalNews #BreakingNews #RoadSafety #Pilgrims #LatestNews