भंडरा: पझरी पहाड़ में जलसहियाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, पर्यटकों से प्लास्टिक न फैलाने की अपील
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तत्वावधान में रविवार दोपहर 12:30 बजे भंडरा प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पझरी पहाड़ में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व विभाग की प्रखंड समन्वयक प्रभा कुमारी ने किया। इसमें प्रखंड के विभिन्न गांवों की जलसहियाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे पहाड़ परिसर में फैले कचरे, प्लास्टिक, बोतलों एवं अन्य गंदगी की सफाई.