तिजारा: भिवाड़ी पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद
Tijara, Alwar | Oct 22, 2026 थाना भिवाड़ी पुलिस ने बाइक सवार से मोबाइल लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भिवाड़ी पुलिस से गुरुवार सुबह 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी रवि यादव निवासी झज्जर चौक रेवाड़ी और विवेक निवासी भीम बस्ती धारूहेड़ा शामिल है। इसको लेकर मंगलवार को धारूहेड़ा निवासी बबलू ने भिवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी बदमाश मोबाइल लूटकर भाग गए थे।