देहरादून पुलिस कार्यालय में दिखा रक्षाबंधन का स्नेह भरा माहौल! 🌸👮♂️
आज PUNNYA THE EXPERIENTIAL SCHOOL व पुलिस मॉडर्न स्कूल की नन्हीं छात्राओं और ब्रह्मकुमारी संस्था की बहनों ने एसएसपी देहरादून से मुलाकात की।
बहनों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। एसएसपी महोदय ने सभी नन्ही बालिकाओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई व रुचियों के बारे में जाना, उन्हें उपहार भेंट किए और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। साथ ही, ब्रह्मकुमारी बहनों को महिला सुरक्षा और हर संभव सहायता के लिए दून पुलिस के सदैव साथ खड़े रहने का पक्का भरोसा दिलाया।
#DehradunPolice #RakshaBandhan #UttarakhandPolice #UttarakhandNews
Dehradun, Dehradun | Aug 25, 2026