जौनसार-बावर भूमि प्रकरण,राकेश उत्तराखंडी ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, जनजातीय भूमि वापस दिलाने की मांग उठाई।
देहरादून: उत्तराखंड के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता राकेश उत्तराखंडी ने जौनसार-बावर क्षेत्र के सबसे बड़े भूमि प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने उत्तराखंड के इस अत्यंत संवेदनशील और ज्वलंत भूमि मामले पर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी।
राकेश उत्तराखंडी ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा कराई गई उच्च स्तरीय जांच में करीब 50 वर्षों के बाद यह सच्चाई सामने आई है कि स्थानीय जनजातीय भूमि पर गलत तरीके से नाम दर्ज किए गए थे।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Tihri #viralvideo