ढोल-दमाऊ के साथ UKSSSC कार्यालय पहुंचे बेरोजगार, लगाया मंडाण, बोले-अगली बार घुंड्या रासो लगेगा
उत्तराखंड में सरकारी भर्तियों को लेकर बेरोजगार युवाओं का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में युवा ढोल, दमाऊ और रणसिंघा लेकर UKSSSC कार्यालय पहुंचे और लोक संस्कृति के पारंपरिक ‘मंडाण’ के जरिए अपनी मांगें उठाईं।
बेरोजगारों ने नया परीक्षा कैलेंडर जारी करने और लंबे समय से लंबित भर्तियों के नए विज्ञापन जल्द प्रकाशित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने आयोग से भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और परीक्षाओं को तय समय पर कराने की अपील की।
#उत्तराखंड #देहरादून #बेरोजगार #उत्तराखंडबेरोजगारसंघ #UKSSSC #UKSSSCProtest #बेरोजगारोंकाप्रदर्शन #सरकारीनौकरी #भर्ती #परीक्षाकैलेंडर #उत्तराखंडन्यूज #DehradunNews #UttarakhandNews #UttarakhandJobs #pahadsamachar #उत्तराखंड #uttarakhand #jobs #JobSearch
उत्तराखंड बेरोजगार संघ