हरिद्वार: मैदानी क्षेत्र को लेकर विधानसभा में बयानबाजी पर ग्रामीण MLA की चुप्पी के कारण मुकर्रम अंसारी ने छोड़ी कांग्रेस
बीते दिनों उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान सदन में मैदानी क्षेत्र को लेकर हुई तीखी बहस में हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत द्वारा चुप्पी साधने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और प्रत्याशी रहे मुकर्रम अंसारी ने कांग्रेस छोड़ दी है। उनके साथ कई ने कांग्रेस छोड़ी है। शनिवार दोपहर 3 बजे प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में ये घोषणा की गई।