हरिद्वार: ज्वालापुर के घास मंडी स्थित घर के किचन में फूंकनी में मिला सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
मानसून बीतने के बाद भी सांपों का निकलना बदस्तूर जारी है। शनिवार को ज्वालापुर के घास मंडी स्थित एक घर के किचन में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप किचन में रखी फूंकनी में छिपा हुआ था। स्थानीय पार्षद की सूचना पर पहुंची वन विभाग की स्नैक रेस्क्यू टीम ने फूंकनी से सांप निकाला, तब जाकर घरवालों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है