ग्रामीण विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पुत्री अनुपमा रावत शुक्रवार शाम 4 बजे करीब इब्राहिमपुर पहुंची। यहां पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अनुपमा रावत ने यहां सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अब तक पिछड़े रहे इब्राहिमपुर का इस सड़क के बनने से तेजी से विकास होगा। इस मौके पर लोगों ने उनका धन्यवाद अदा किया।