हरिद्वार: ऋषिकुल ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह का आयोजन, राज्य आंदोलनकारियों को सांसद, डीएम, एसएसपी ने किया सम्मानित
राज्य स्थापना के रजत उत्सव के मौके पर शनिवार को सरकार ने तमाम राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में भी राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें जिले भर के करीब 200 राज्य आंदोलनकारी को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी जिले के डीएम और एसएसपी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।