हरिद्वार: रानीपुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
हरिद्वार के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो जाने पर हंगामा खड़ा हो गया। यहां ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित देवभूमि हॉस्पिटल में भोगपुर की 22 साल की एक महिला को भर्ती कराया गया था। देर रात अचानक तबियत बिगड़ने पर महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और लापरवाही का आरोप लगाया।