हरिद्वार: राष्ट्रगीत के 150 साल पूरे होने पर ऋषिकुल ऑडिटोरियम में स्मरणोत्सव कार्यक्रम, मंत्री सतपाल महाराज भी हुए शामिल
राष्ट्रगीत 'वन्देमातरम' के 150 साल पूरे होने के मौके पर हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज भी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान तमाम स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मंत्री सतपाल महाराज ने 'वन्देमातरम' गीत को सेनानियों को एकजुट करने वाला गीत बताया।