शिवपुरी नगर: कंपाउंडर और नर्स के भरोसे मनपुरा अस्पताल, जनपद सदस्य ने डीएम से डॉक्टर नियुक्त करने की लगाई गुहार
मनपुरा जनपद सदस्य जगदीश कलावत ने जानकारी देते हुए बताया की मनपुरा अस्पताल में कोई भी डॉक्टर पद्यस्त नही है। पूरा अस्पताल नर्स और कंपाउंडर के भरोसे चल रहा है। जिससे लोगों को काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसकी शिकायत आज मंगलवार की सुबह 11 बजे कलेक्टर से करते हुए मदद की गुहार लगाई है।